बिलासपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी. केन्द्रों में एक वृक्ष मां के नाम तथा जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान चलाकर वृहद पौधरोपण किया गया। जहां एक ही दिवस में आंगनबड़ियों में कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं पर्यवेक्षकों व विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के माध्यम से सभी वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समूहों के महिलाओं से समन्वय बनाकर 1 हजार 780 फलदार छायादार पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के हिग्राहियो एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं व जल शक्ति से नारी शक्ति का संदेश प्रासारित किया गया। ग्राम पंचायत करगीखुर्द में वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष करगीकला शंकर तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि छत्रपाल सिंह चौहान, लालू यादव, सुर्या यादव, परियोजना अधिकारी कोटा आनंद भटट, पर्यवेक्षक सुरूचि श्याम, सचिव गंगासार श्वेता सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।