बिलासपुर // केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आईटीआई कोनी में वृहद पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ आर.पी.चौहान ने बादाम का पौधा लगाया। सीईओ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील भी की। यह कार्यक्रम प्रशासकीय भवन आदर्श आईटीआई कोनी परिसर में उद्यानिकी विभाग आईटीआई के अधिकारी कर्मचारियों एवं एनसीसी केडेट के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। परिसर में लगभग 100 फलदार, छायादार एवं शोभायमान पौधे लगाए गए। पौधरोपण में उप संचालक उद्यान नारायण सिंह लावत्रे, आईटीआई कोनी के प्राचार्य अरूण सिंह, उप प्राचार्य आईटीआई कोनी डी.के तिवारी, एनसीसी अधिकारी लेप्टीनेंट हेमन्त सिंह, उद्यान विभाग व आईटीआई कोनी के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।