बिलासपुर // भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 08 जुलाई से प्रारंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 28 जुलाई तक रहेगी। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी की अनिवार्य योग्यता 12वीं (गणित, भौतिक एवं अंग्रेजी विषयों) या तीन वर्षीय डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) होना आवश्यक है। इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in में करना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय कोनी बिलासपुर मेंआकर पंजीयन करा सकते है अथवा च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। आवेदक की जन्मतिथि 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है अतःआवेदको से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाईन पंजीयन करावें । अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर का दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-296 213 एवं जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 7415820442, 9340163780 में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।