बिलासपुर // एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और किसानों से मौसमी बीमारी और फसलों में कीट प्रकोप के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मछलीपालन विभाग की ओर से ग्राम पंचायत कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा के तालाब ख.नं 131/1 जलक्षेत्र हेक्टेयर 1.214 हे. को आदिवासी हितग्राही श्री शिवकुमार गोंड़ पिता कुंवर सिंह गोंड़ एवं अन्य निवासी कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा, जिला बिलासपुर को लीज राशि 6500/- (छः हजार पांच सौ रूपये मात्र प्रतिवर्ष) 10 वर्षीय पट्टे पर लीज में दिया गया तथा ख.नं 204 जलक्षेत्र हेक्टेयर 4.181 को गीतांजली महिला स्व. सहायता समूह ग्राम कुंवारीमुड़ा अध्यक्ष, श्रीमती रूकमणी नेताम पति श्री धनीराम नेताम कृषक निवासी कुंवारीमुड़ा, वि.ख. कोटा, जिला बिलासपुर को लीज राशि 6500/- (छः हजार पांच सौ रूपये मात्र प्रतिवर्ष) 10 वर्षीय पट्टे पर लीज में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।