शरद अग्रवाल पेंड्रा द्वारा खास खबर 

पेंड्रा/बिलासपुर :— पेंड्रा से बिलासपुर रतनपुर जाने वाली रोड अत्यंत जर्जर हो गई है, ये एक मात्र रास्ता बिलासपुर और रायपुर को जाता है इस रास्ते में करीब 100 गड्ढे हैं जोकि बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाली सड़कों के हिस्से में आते हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना दर्जनों वाहन खराब हो रहे है।

दोनो जिला प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार के लिए भी ये शर्मनाक स्थिति है कि इस अंतरराज्यीय मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते है और सरकार और जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन को इस सड़क की बदहाली को लेकर कोसते हैं।

“नेशनल हाईवे जब बनेगा तब बनेगा पहले तो आने जाने वालों के लिए इस सड़क के गड्ढों को भरवाना चाहिए। राहगीर, मरीज, पर्यटक सभी हलाकांन हैं इस सड़क की बदहाली को लेकर”

बिलासपुर से जबलपुर नेशनल हाईवे बनने के इंतजार में इस इकलौती सड़क को लावारिस छोड़ दिया गया है और करीब 25 किलोमीटर की ये सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि इसे पार करने में डेढ़ घंटे तक लग रहे हैं।

 

“दोनो जिला प्रशासन, राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों को गंभीरता दिखाते हुए इसका तत्काल निराकरण करवाना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।