बिलासपुर—पुलिस ने तोरवा थाना क्षेत्र के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पत्नी ने अपनी पति की हत्या में 4 लाख रुपए सुपारी में दिया। हत्या कराने वाली महिला और आशिक़ समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का आरोपी दीपक महिलेश्वर से अवैध संबंध था। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय उपयोग में लाये गए सर्जिकल ब्लेड को जब्त किया है।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी को मोबाइल से जानकारी मिली कि ग्राम ढेंका बाईपास रोड के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंच गयी। इस दौरान एफएसएल टीम ने भी जांच पड़ताल किया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि अज्ञात मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल है। किसी ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने बिना नंबरी अपराध कायम किया।

पुलिस टीम ने सरहदी जिलो में मृतक की फोटो को वायरल किया। इसी दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम देवेंद्र बनर्जी है। दुलदुला थाना सिमगा बलौदा बाजार भाटापारा का रहने वाला है। मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ और अन्य श्रोतो से पतासाजी के बाद संदेही दीपक महिलेश्वर ,कमल महिलेश्वर ,अनिल रजक , विक्की लहरें को डिहुपारा सिमगा से पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपिोयं से जानकारी मिली कि मृतक अपनी पत्नी नैना उर्फ अंजलि घृतलहरें को परेशान करता था। लगातार मार पीटाई से परेशान होकर पत्नी ने अपने आशिक दीपक महिलेश्वर के साथ पति की हत्या की योजना तैयार की। नैना ने दीपक महिलेश्वर को चार लाख की सुपारी देकर ठिकाने लगाने को कहा। आरोपी दीपक महिलेश्वर ने बताया कि दोस्त विक्की लहरे,अनिल रजक और दीपक के भाई कमल महिलेश्वर के साथ मिलकर आपरेशन में प्रयुक्त होने वाले सर्जिकल ब्लेड से मृतक के गले में वार किया। देवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी।

पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया गया सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता ठिकाना

1) दीपक महिलेश्वर उर्फ रवि पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 25 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा

2) कमल महिलेश्वर पिता राजेश महिलेश्वर उम्र 21 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा

3) अनिल रजक पिता विनोद रजक उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा

4) विक्की लहरे उर्फ मक्खी पिता भरतलाल लहरे उम्र 22 साल पता डिहुपारा वार्ड नंबर 05 सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा

5) अंजली घृतलहरे पति देवेंद्र बनर्जी उम्र 30 साल पता दुलदुला थाना सिमगा जिला बलोदाबाजार भाटापारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।