बिलासपुर // तारबाहर थाना क्षेत्र में ईद के दौरान सड़क के दोनो तरफ और हवा में झण्डा लगाने और लहराने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मामले को पुलिस ने बहुत ही गंभीरता से लिया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर यद्यपि झण्डा को तत्काल निकाला गया। लेकिन हिन्दू संगठन के कड़े विरोध पर पुलिस कप्तान ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने को कहा है।

जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले जिले में ईद मिलाद का पर्व धूम धाम से मनाया गया। इसी दौरान असामजिक तत्वों ने तारबाहर थाना क्षेत्र की गली के दौनों तरफ और हवा में फिलस्तीन का झण्डा लगाया। पुलिस कप्तान को हिन्दू संगठन के सदस्यों ने लिखित शिकायत कर बताया कि तारबाहर थाना क्षेत्र में फिलिस्तीन का झंडा लगाया गया है। संगठन के नेताओं ने फिलस्तीन का झँडा फहराने वालों पर गंभीर अपराध दर्ज करने को कहा।

पुलिस कप्तान ने तत्काल एडिश्नल पुलिस अधीक्षक को आदेश देते हुए प्रकरम को गंभीरता से लेने को कहा। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बल के साथ मौकेै पर पहुंचकर सभी झंडों को उतरवाया। साथ ही पतासाजी अभियान भी चलाया। मामले में उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेश पर लगातार पतासाजी की जा रही है। विदेशी झण्डा फहराने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पकडे जाने पर आरोपियों से पतासाजी की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि पूरे प्रकरण में उनका क्या उद्देश्य है।

पता लगाएंगे और कार्रवाई भी करेंगे

मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल पुलिस टीम के जिम्मेदार सदस्यो को मौके पर भेजा गया। खबर के बाद मुस्लिम संगठन के जिम्मेदार लोगों ने झण्डा निकाल दिया है। पुलिस झण्डा लगाने वालों की पतासाजी कर रही है। कोई भी होगा उसके खिलाफ पूछताछ कर कठोर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।