विलासपुर // राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस 25 सितंबर को मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कोटा ब्लॉक की स्व सहायता समूहों द्वारा गांवों में ‘ गरीबी मुक्त गांव’ की थीम पर आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

महिला समूहों द्वारा इस अवसर नवागांव सल्का गांव में आजीविका के विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आय बढ़ाने, गरीबी के कुचक्र से निकलने के उपायों पर चर्चा और विमर्श किया गया व ग्रामीणों को इस विषय पर जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया व दीदियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की व वृक्षारोपण किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को राष्ट्रीय अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय”, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह दिवस महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।