बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ ने बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत मोहरा में एक विशेष सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में मजदूरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संघ की सदस्यता ग्रहण की।

शिविर में मजदूरों ने न केवल सदस्यता ली बल्कि अपने मजदूर कार्ड भी बनवाए और पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी करवाया। बताया जा रहा है कि इस शिविर में लगभग 40 से 50 मजदूरों ने सदस्यता ग्रहण कर अपना मजदूर कार्ड बनवाया और नवीनकरण कराया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा, जिलाध्यक्ष तरूण मिश्रा, ब्लाक उपाध्यक्ष युगल कुमार यादव और ब्लाक उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद धुरी वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रेस क्लब के सदस्य तिरीथ राम लहरे विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने शिविर में आए सभी मजदूरों का स्वागत किया और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ का उद्देश्य मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा करना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। इसी उद्देश्य के साथ हम लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “सरकार द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए मजदूरों को जागरूक होना आवश्यक है।”

शिविर में आए मजदूरों ने संघ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।