बिलासपुर // गांधी जयंती पर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालयों के भीतर और बाहर साफ – सफाई की गई। जिला कार्यालय में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में सफाई अभियान चला। शरण ने झाड़ू थामी और परिसर की सफाई की। फावड़े से कचरा उठाकर धमेला में एकत्र किया और कचरा वाहनों को इसे सौंपा। उन्होंने कपड़ा लेकर अपने टेबल, संदर्भ पुस्तकों और फाइलों की सफाई भी की। उन्हें तरतीब से जमाया। कलेक्टर ने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। ओल्ड और न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, जिला पंचायत और निगम कार्यालय में भी सफाई अभियान चलाया गया। निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरुवांशी, एडीएम शिवकुमार बैनर्जी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने अभियान में हाथ बंटाया। सफाई के बाद कार्यालयों की सुंदरता निखर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।