बिलासपुर :— उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेंट्रल लाइब्रेरी के फेस 2 स्मार्ट इंटीग्रेटेड लाइब्रेरी एवं कैंटीन सुविधा का लोकार्पण किया। डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 में पाठकों को पुस्तकालय में उपलब्ध सभी किताबों का डिजिटल संस्करण मिलेगा, साथ ही पोर्टल के जरिए किताब जारी करने और वापस करने की भी सुविधा मिलेगी। पंडित शिवदुलारे मिश्र केंद्रीय पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमजीत कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह एवं निगम कमिश्नर अमित कुमार, प्रकाश निर्मलकर मौजूद रहे।

डिजिटल लाइब्रेरी 2.0 डिजिटल लाइब्रेरी वेब पोर्टल पुस्तकालय में उपलब्ध सभी भौतिक पुस्तकों का विवरण है, इस पोर्टल से छात्र पुस्तक जारी करने और वापसी की प्रक्रिया (स्वयं) कर सकते हैं। इसके साथ ही नये पंजीयन एवं पुराने पंजीयन का नवीनीकरण भी किया गया है। लाइब्रेरी वेब पोर्टल में शिक्षा से संबंधित विभिन्न आवश्यक लिंक भी एकीकृत किए गए हैं जिनके माध्यम से छात्र विषय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अलग-अलग राज्य और केंद्र स्तर पर जॉब वैकेंसी फॉर्म भी भरा जा सकता है।

इस पोर्टल के जरिए सभी आयु वर्ग के बच्चे अपनी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। कॉमिक्स, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र और जनरल भी इस माध्यम से पढ़े जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी से संबंधित विषयों पर किताबें भी पढ़ी जा सकती हैं। इसमें छात्रों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की भी सलाह दी जाती है, जिससे पुस्तकालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का लाइव इन/आउट विवरण भी उपलब्ध हो। डिजिटल लाइब्रेरी माध्यम से ग्रामीण स्कूली व महाविद्यालयों के छात्रों को भी ऑनलाइन शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध की जा सकेंगी। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षा के छात्र, निगम के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में पाठक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।