बिलासपुर // कमिश्नर महादेव कावरे की अध्यक्षता में संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलाशयों में जल भराव की स्थिति, सिंचाई लक्ष्य निर्धारण एवं खाद,बीज तथा कीटनाशकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। नियमित अंतराल पर और पर्याप्त बारिश होने के कारण इस साल अब तक सिंचाई के लिए पानी की मांग नहीं आई है। संभागायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक धरमजीत सिंह, प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर अवनीश शरण सहित सिंचाई एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। संभाग के अन्य जिलों के विधायक एवं अधिकारी वीसी के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में जल संसाधन विभाग के सीई जेआर भगत ने जलाशयों की जलधारण क्षमता और उपलब्धता का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के हिसाब से जलाशयों का डिजाईन किया गया है। शासन के निर्देशानुसार इन जलाशयों में उपलब्ध जल का इस्तेमाल प्राथमिकता के क्रम में पेयजल, सिंचाई एवं निस्तारी के लिए किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच बड़े सिंचाई परियोजना हैं। इनमें तीन- मिनीमाता बांगो, खारंग और मनियारी जलाशय पूर्ण और भैंसाझार एवं केलों परियोजना निर्माणाधीन हैं। बांगो बांध में वर्तमान में क्षमता का 89 प्रतिशत, खारंग जलाशय में 95 प्रतिशत और मनियारी जलाशय 100 प्रतिशत जलभराव है। अरपा भैंसाझार में 54 प्रतिशत और केलो जलाशय में 87 प्रतिशत जल भरा हुआ है। छह मध्यम सिंचाई जलाशयों में 91 प्रतिशत तथा 512 लघु सिंचाई जलाशयों में 77 प्रतिशत जल भरा हुआ है। कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एमके चौहान ने बैठक में बताया कि इस साल खाद-बीज की कोई कमी नहीं आई। खाद-बीज की गुणवत्ता परीक्षण में खाद के 10 नमूने और बीज के 33 नमूने अमानक पाये गये, जिन्हें विक्रय के लिए प्रतिबंधित किया गया। बैठक में जल संसाधन विभाग के सीई कछार श्री जेआर भगत, बांगो सीई डीके बुमेरकर, संयुक्त संचालक कृषि एमके चौहान, विधायक मस्तुरी प्रतिनिधि संतोष दुबे सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।