बिलासपुर :– शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान महराणा प्रताप चौक स्थित फाउंडेशन किक्रेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में स्वीप गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 हज़ार से अधिक प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत पर डांडिया किया गया। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ भी दिलाई। फ़्लैश लाइट जलाकर सभी ने मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा तैयार किये गये गीत ”मैं भारत हूँ” का भी प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।