बिलासपुर :– दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं द्वारा माता रानी के दर्शन के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया जा रहा है। हवन के दौरान भी यह संकल्प दोहराया गया। पंडाल में स्वीप के पोस्टर और चुनई चिरई का लोगो आम लोगों को आकर्षित और मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि में नवमीं के दिन कन्या भोज का प्रचलन है। कन्या भोज के दौरान भी शत प्रतिशत मतदान का संदेश घर-घर में गूंजा। बालिकाएं भी स्वीप की एंबेसडर के तरह लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रही है। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता संदेश युक्त पतंग बनाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रेलवे स्कूल के बच्चों के द्वारा रेलवे स्टेशन में मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।