सूरजपुर 20 नवंबर 2024 /कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देश पर जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण दल का गठन किया गया है। जो जिले के कोचियों-बिचौलियों के गोदामों के साथ-साथ सभी संदिग्ध स्थान पर सतत् नज़र रखे हुए हैं और लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

जिसके परिणाम स्वरूप आज राजस्व, खाद्य व मंडी की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध धान भंडारण को लेकर एक और बड़ी जब्ती की कार्यवाही की गई है । ग्राम गोविंदपुर में सत्यम नाम के व्यक्ति ने अपने निज निवास में लगभग 600 बोरी धान का भंडारण किया हुआ था। सूचना मिलने पर जब संयुक्त टीम वहां पहुंची तो उन्हें 200 बोरी सूखा धान वहाँ प्राप्त हुआ। जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से उसके धान के रकबे के सम्बंध में जानकारी ली तो पाया गया कि उसकी जमीन 0.160 हैक्टेयर है और उसके द्वारा मंडी से बिना लाईसेंस लिये धान की खरीदी की जा रही है। संयुक्त टीम के द्वारा प्रकरण बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है जिसमें मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।