आई.सी.टी. योजना अंतर्गत आई.सी.टी. लैब के माध्यम से प्रथम चरण में आई.सी. टी. लैब युक्त विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 10वीं के विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान के आंकलन हेतु प्री टेस्ट माह जुलाई 2024 में लिया गया था। इसी तारतम्य में उनके वर्तमान ज्ञान के आंकलन व प्रगति हेतु मध्य क्रम ऑनलाइन परीक्षा /MID TERM ONLINE TEST दिनांक 14 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 के मध्य प्रस्तावित था। मध्य क्रम MID TERM ONLINE TEST में विद्यार्थियों की अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान तथा कंप्यूटर संबंधी 30 मिनट की वस्तुनिष्ठ प्रश्न आधारित परीक्षा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा ई.एस.पी.एल. कोड 852 में दिनांक 14 अक्टूबर से 20 नवंबर के मध्य ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा से 85% विद्यार्थियों द्वारा यह ऑनलाइन परीक्षा में हिस्सा लिया गया। ऑनलाइन परीक्षा में बच्चों का परिणाम उत्तम रहा। माध्यमिक शाला खरोरा के प्रधान पाठक सुशीला वर्मा द्वारा कहा गया की, ऐसे ही परीक्षा आयोजित बीच-बीच में उच्च कार्यालय द्वारा कराई जानी चाहिए, जिससे बच्चों की आकलन/ प्रगति परिलक्षित होती है।

इस ऑनलाइन परीक्षा में विशेष सहयोग विद्यालय के शिक्षक जीरा पाध्याय, चंद्रशेखर साहू, रमेश कुमार वर्मा, प्रीति वर्मा, रामकरण वर्मा, जिला समन्वयक ढाकेंद्र कुमार, एवं डीजी मित्र अमर बर्मन द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।