बिलासपुर, 2 दिसंबर 2024/बिलासपुर जिले की पहली प्राथमिक सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बेलपान (तखतपुर ) में शुरू हो गया। स्थानीय तखतपुर के विधायक श्री धरमजीत सिंह ने इसका शुभारंभ किया।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना है। प्रधानमंत्री जनौषधि केंद्र के माध्यम से आमजनों को सस्ते दर पर महंगे ब्रांडेड दवाइयों का विकल जेनेरिक मेडिसिन उपलब्ध होगा। विभिन्न बीमारियों की लगभग 2000 दवाइयां व 250 से ज्यादा सर्जिकल सामग्री केंद्र में सस्ते दर पर उपलब्ध होगी। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सहकारी समिति को बहुआयामी बनाते हुए अलग अलग तरह के कार्य संचालन हेतु जिम्मेदारी दी जा रही है। जैसे चॉइस सेंटर। उसी तरह से जनऔषधि जैसे महवत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए है ताकि अधिक से अधिक आम जनों तक दूरस्थ क्षेत्रो में भी लाभ मिल सके। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मंजू पांडेय,सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी, सीईओ सहकारिता तखतपुर दुर्गेश साहू, बैंक व समिति के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।