योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल जीवन बसर कर रहा धीवर परिवार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

बिलासपुर, 03 दिसंबर 2024/शासन की कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कोनी मुख्यमार्ग में रहने वाले धीवर परिवार को पक्का घर मिलने से अब दुर्घटना की आशंका नहीं रही। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

रतनपुर बिलासपुर मुख्यमार्ग कोनी में रहने वाले विनोद धीवर ने बताया कि उनके परिवार बरसों से सड़क किनारे झोपड़ी बना कर रहता था। परिवार की गरीबी ऐसी कि पक्के घर के बारे में सोचना भी उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन सरकार से मिली मदद से अब उनका पक्का घर तैयार है। विनोद धीवर कहते हैं कि मुख्यमार्ग पर तेजगति के वाहन चलते हैं और सड़क किनारे कच्चे घर में हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती थी, वाहनों के कारण आसपास ऐसी घटनाएं हो चुकी थीं। परिवार रात में ठीक से सो भी नहीं पाता था कि कहीं कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर उनके कच्चे घर पर न आ गिरे। लेकिन सरकार की संवेदनशील पहल के कारण उनका अब पक्का घर बन चुका है जिसमें वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ खुशहाली से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

पत्नी श्रीमती बसंती धीवर ने बताया कि उनके पति मिस्त्री का काम करते हैं परिवार की आय इतनी नहीं है कि पक्का घर बना सकें, परिवार को आर्थिक मदद देने वह स्वयं लोगों के घर में घरेलू काम करती है, सरकार से मिली मदद से अब उनका घर पक्का बन गया है और सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं श्रीमती बसंती ने बताया कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिल राशि से घर,और बच्चों की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। धीवर परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया और कहा कि शासन की योजना का लाभ मिलने से अब उनके जीवन में बदलाव आया है।

उल्लेखनीय है के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकार पक्का घर दे रही है, वहीं महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि दी जा रही है, जिससे जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।