बिलासपुर :– भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सरकण्डा के संस्कार भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ विप्र समाज की बड़ी बैठक में बिलासपुर को अपराधमुक्त बनाने का संकल्प दोहराया, इस मौके पर उपस्थित विप्र समाज के प्रमुखों ने श्री अग्रवाल को विजय आशीर्वाद दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था में लोगों का विकास तथा काम-धंधा,प्रगति ब्राम्हणों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना पुरुषार्थ की प्राप्ति संभव नहीं है

उन्होंने कहा कि आने वाले 03 दिसम्बर के बाद विप्रजनों के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। जनमानस को सुरक्षा की गारंटी हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी, कांग्रेस के संरक्षण में शहर में हो रही चाकूबाजी, गुण्डागर्दी, जमीन पर अवैध कब्जा करने का खुला खेल बंद कराया जाएगा। इससे पूर्व बेलतरा के भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने भाजपा से टिकट मिलने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया।

श्री शुक्ला ने विप्रजनों से बिलासपुर से अमर अग्रवाल तथा बेलतरा से खुद के लिए आशीर्वाद मांगा, कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरिष्ठ विप्र प्रदीप शर्मा, संतोष तिवारी, प्रणव शर्मा, विजयधर दीवान, लोकेशधर दीवान ने बिलासपुर का खोया हुआ गौरव पुनः स्थापित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने का आहा्रवान किया, इसका छत्तीसगढ़ विप्र समाज ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्कार भवन में बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।