कोरबा :– विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन कार्य अंतर्गत नियुक्त किये गये सभी सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट कमिशनिंग कार्य हेतु संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा विधानसभा कोरबा एवं पाली-तानाखार के मास्टर ट्रेनरों व सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोरबा निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित सम्बन्धित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

 

प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. जोशी ने कहा कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही बेहतर ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। उन्होने कहा कि ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में आसानी होगी। डॉ जोशी ने कहा कि निर्वाचन हेतु एम-3 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें एक कन्ट्रोल यूनिट (सीयू) से 24 बैलेट यूनिट (बीयू) को जोड़ा जा सकता है एवं एक बीयू में अधिकतम 16 कैण्डीडेट सेट किये जाते हैं और इस प्रकार 24 बैलेट यूनिट में कुल 384 कैण्डीडेट सेट किये जा सकते हैं। इसी प्रकारी उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, सील करना, मतदान पत्र लगाना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।