बिलासपुर :– मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप इलेवन और मीडिया इलेवन के बीच शहर के रघुराज स्टेडियम में 29 अक्टूबर को सवेरे 8 बजे से सद्भावना क्रिकेट मैच का रोचक मुकाबला होगा। स्वीप इलेवन की कप्तानी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण करेंगे। स्वीप इलेवन की तरफ से एसपी श्री संतोष कुमार सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत भी मैच खेलेंगे। सीमित ओवरों के इस मैच में मीडिया इलेवन की तरफ से प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री इरशाद अली सहित अन्य मीडियाकर्मी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अधिकाधिक लोगों को दिलचस्प मैच का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया है। इसी प्रकार सरकण्डा स्थित खेल परिसर में नवमतदाता क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।