बिलासपुर :– विधानसभा चुनाव के लिए मल्टीपरपज स्कूल दयालबंद में माइक्रो ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में लगभग 500 माइक्रो ऑब्जर्वर्स शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर द्वारा आब्जर्वर्स को उनकी भूमिका समझाई गई। नगर निगम कमिश्नर एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया और प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के संबंध में टिप्स भी दिए।

प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम एवं शैलेष पाण्डेय द्वारा माइक्रो आब्जर्वर्स को बताया गया कि मतदान स्थलों के सभी गतिविधियों पर निगाह रखने का दायित्व माइक्रो ऑब्जर्वर्स का होता है। वे सीधे प्रेक्षक को मतदान से संबंधित फीडबैक देंगे। उन्हें 18 बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। वे पोलिंग पार्टी के सदस्य नहीं हैं। उन्हें पोलिंग बूथ में रैम्प, पानी, विद्युत व्यवस्था, शौचालय आदि की उपलब्धता की जानकारी देनी होती है। मॉकपोल माइक्रो ऑब्जर्वर्स की उपस्थिति में होना अनिवार्य है। मॉकपोेल के समय मतदान अभिकर्ता मौजूद है कि नहीं इसकी रिपोर्ट भी माइक्रो ऑब्जर्वर्स देंगे। साथ ही मतदाता रजिस्टर के बारे में बताया गया। मतदाता रजिस्टर 17क में पहचान, दस्तावेजों की विशिष्टता सावधानी पूर्वक भरी जा रही है कि इसकी भी रिपोर्ट माइक्रो ऑब्जर्वर्स देंगे। फॉर्म 17 ग में दर्ज मतों के लेखों की प्रतियां मतदान अभिकर्ताओं को दिया गया है अथवा नहीं, मतदान की गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए मतदान कोष्ठ उपयुक्त ढंग से बनाया गया है अथवा नहीं, यह जानकारी भी माइक्रो ऑब्जर्वर्स अपने रिपोर्ट में सौपेंगे। प्रशिक्षण में एएसडी, दिव्यांग, सीएसवी मतदाता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।