बिलासपुर • जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अन्य जिले एवं राज्यों से आने वाले अवैध नकद और सामग्री जब्ती कर लगातार कार्रवाई की जारी है। आरपीएफ द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन बिलासपुर से संदिग्धों की जांच कर उनसे लगभग 8 लाख कैश एवं चांदी के आभूषण जब्त किये। कार्रवाई के क्रम में भाटापारा निवासी अशोक अग्रवाल से 3 लाख 42 हजार रूपये नगद मिले। उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा इन रूपयों के संबंध में किसी भी प्रकार की सही जानकारी नहीं दी गई। इसी प्रकार महाराष्ट्र के ओमप्रकाश बिश्नोई से 3 लाख रूपये नकद एवं जिले के करहीपारा निरतू निवासी श्री रोहित कुमार लोनिया से 1 लाख 50 हजार एवं 967 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किये गये। आरपीएफ की टीम ने सभी प्रकरणों को एफएसटी टीम को कार्रवाई के लिए सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।