बिलासपुर • विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय लेखा की प्रथम जांच 6 नवम्बर को की जायेगी। जिला पंचायत के सभाकक्ष में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक जांच की कार्यवाही की जायेगी। व्यय प्रेक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा वार नियुक्त लेखा टीमों द्वारा जांच की जायेगी। व्यय लेखा टीम के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक श्री राजेन्द्र पटेल ने सभी प्रत्याशियों को अब तक हुए व्यय एवं संधारित लेखा पंजी की जांच अनिवार्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को अपने साथ व्यय लेखा पंजी, बैंक पास बुक, चेक बुक एवं व्हाउचर लेकर आना होगा। प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित होकर जांच करवा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की तिथि से लेकर 5 नवम्बर तक हुए संपूर्ण खर्च का व्यौरा इसमें शामिल करना होगा। इस क्रम में दूसरी जांच 10 नवम्बर को एवं तीसरी जांच 15 नवम्बर को की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।