बिलासपुर • भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी सेंदरी बिलासपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अग्रणी प्रबंधक श्री दिनेश उरांव, संस्थान निदेशक श्री दिनेश चौधरी, एफएलसी अधिकारी श्री एस.एम देशकर, आरएसीसी से अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुद्रा योजना एवं अन्य ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का अवलोकन कर उनकी सराहना की। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।