बिलासपुर • मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मस्तूरी में स्वीप इलेवन और मस्तूरी विधानसभा के नव मतदाताओं के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नव मतदाताओं की टीम प्रतियोगिता में विजयी रही। स्वीप इलेवन टीम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, एसडीएम मस्तूरी श्री बजरंग वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी श्री पीयूष तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर श्री सत्यव्रत तिवारी, ओम पाण्डेय और स्वीप समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे। पांच ओवर के मैच में स्वीप समिति द्वारा तीन विकेट पर 35 रन बनाया गया। रनों का पीछा करते हुए नवमतदाताओं की टीम ने यह मैच पांच ओवर पूरे होने के पहले ही जीत लिया।

विजेता टीम को श्री अजय अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतभागियो को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 में स्वयं और अपने आस पास के सभी मतदाताओं को जागरूक करने की अपील किया गया। प्रतिभागियों को स्वीप नोडल द्वारा मतदान शपथ भी दिलाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।