बिलासपुर • कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में कोटा विकासखण्ड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों की चुनावी क्लास लगाकर अब तक लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि इव्हीएम की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने बताया कि मतदान दलों के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। जीपीएस से आपकी लोकेशन ट्रेस होगी। कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर को इव्हीएम मशीन के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों से पूछा कि व्हीव्हीपैट मशीन खराब ना हो इसके लिए क्या करना चाहिए, तब किसी ने बताया कि मशीन के सेंसर को प्रकाश से बचाना होगा। कलेक्टर ने इव्हीएम मशीन एवं चुनाव प्रकिया से जुड़े कई रोचक सवाल किए और उनकी शंकाओं का समाधान किया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण में मतदान दल के अधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराया। बताया गया कि पोलिंग अधिकारी एक, दो एवं तीन के क्या कर्तव्य होते हैं। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी को अपनी पहली रिपोर्टिंग अपने सेक्टर अफसर को करनी होती है। मतदान के दिन हर दो घण्टे में मतदान की रिपोर्टिंग करनी होगी। उन्होंने चुनाव आयोग की पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छी तरह पढ़ने की समझाइश दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।