बिलासपुर • जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में नगर निगम बिलासपुर द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु संलग्न समस्त वाहनों के माध्यम से वोट 100 प्रतिशत की आकृति का निर्माण कर 100 प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। इन सभी वाहनों में मतदान की तिथि व समय से संबंधित सूचना का प्रदर्शन किया गया है। ये वाहन सभी वार्डाे में जाकर मतदाता जागरूकता हेतु कार्य करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने सभी सफाई कर्मियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।