कोरबा • कटघोरा थाना में लम्बे समय से पैर जमाये एवं लगातार सुर्खियों में रहने वाले प्र.आ. संदीप पाण्डेय का दिनांक 08/11/2023 को कोरबा पुलिस अधीक्षक में लिखित शिकायत कर कोरबा जिला से तत्काल हटाने एवं उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है,जिसमें शिकायत कर्ता पुनीत कुमार दुबे पिता सुरेश कुमार दुबे निवासी कसनिया(कटघोरा) ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है की संदीप पाण्डेय के द्वारा मेरे खिलाफ झूठी शिकायत करवाकर 25000/रूपये की मांग किया गया, जिसमें मेरे द्वारा 5000 / फ़ोन पे के माध्यम से लिया गया और उक्त पैसो को लेकर मेरे द्वारा नहीं दिया गया तो तुमको जेल भेज दूंगा कहकर धमकाया जाता है।जिससे मै बहुत डरा व अत्यंत भयभीत हु, अपने किसी भी पहचान वालों का नंबर देकर उनके नम्बरों पर फ़ोन पे करने के लिए बोला जाता है। क्योंकि उक्त ब्यक्ति कानून का जानकार है इसलिए किसी अन्य लोगो के माध्यम से रकम की मांग करता है।

 

यह कि संदीप पांडे के द्वारा खुले आम रेत माफिया, कोयला चोरी, डीजल चोरी कराकर अवैध वसूली की जा रही है, संदीप पांडे चुनाव को भी प्रभावित कर सकता है क्योंकि बी. जे. पी. पार्टी से जुड़ा हुआ है। जिससे चुनाव में अपने चहेते पार्टी को फायदा पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।